बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में हुआ नेत्रदान और आंखों की सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में एस एम ओ धर्मशाला और रेड रिबन क्लब के स्युंक्त तत्वधान के अंतर्गत नेत्रदान और आंखों की सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अधक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य ने की ओर मुख्य वक्ता के रूप में शैलेंद्र शर्मा मुख्य नेत्र रोग विशेषज्ञ और सर्जन जज तथा डाक्टर अनुराधा कार्यक्रम अधिकारी ने नेत्र दान से जुडे महत्वपूर्ण तथ्यो और आंखों की देखभाल से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इस अवसर पर नेत्र सुरक्षा विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पहला दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान दूसरा स्थान तृतीय वर्ष की समृद्धि और तृतीय स्थान द्वितीय वर्ष की निरक्षी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से प्रो रामपाल दविंदर खेम चंद शीतल देवी उपसिथत रहे।
