इंदाैरा : महाविद्यालय सुघ भटोली में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
( words)
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। विद्याथियों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में कई विद्याथियों ने भाग लिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिभूषण ने छात्रों को संबाेधित किया। डॉ. पंकज कौशल ने विद्याथियों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस उपलक्ष्य पर प्रो. जगन, प्रो. भावन व प्रो. शिखा राणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
