दाड़लाघाट : खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग : संजय अवस्थी
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में रजनीश मेमोरियल ट्रॉफी द्वारा आयोजित मेटल ड्राइव दाड़लाघाट के सौजन्य से स्यार ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर विशेष अतिथि रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्यन इलेवन व मेटल ड्राइव के मध्य खेला गया, जिसमें आर्यन इलेवन की टीम ने मेटल ड्राइव टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्यातिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम आर्यन इलेवन को 21 हज़ार व ट्राफी दी गई। वहीं, उप विजेता टीम मेटल ड्राइव को 11 हजार रुपए सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यतिथि विधायक संजय अवस्थी ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
खेलों को खेलने से जहाँ हम अनुशासित होते है। वहीं, हमारा तन व मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस बेहतर आयोजन के लिए मेटल ड्राइव दाड़लाघाट को 11000 रुपए की राशि दी। इस मौके पर कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे जैसी बीमारियों से दूर रहे और लोंगो को भी इस बारे जागरूक करें। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, तिलक शर्मा, अजय ठाकुर, नवीन शर्मा, राहुल ठाकुर, नरेश ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, बंसत सिंह ठाकुर, राहुल व पंकज सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्राें से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
