इंदाैरा : काठगढ़ इंदौरा में चल रही खेल प्रतियोगिता का समापन
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
काठगढ़ इंदौरा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग महिला व पुुरुष दौड़ मुकाबले में आयु वर्ग 8 से11 वर्ष में शिवम, गुरदीप व परनीत प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान आयु वर्ग 12 से14 वर्ष में कुलवीर, हर्ष व विशव शर्मा प्रथम, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहा। इसके साथ आयु वर्ग 15 से 17 वर्ष में गुरुसेवक सिंह, शिवांशु व स्पर्श पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर एवं आयु वर्ग ओपन में राहुल, स्पर्श व तनवीर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी कड़ी में महिला मुकाबले में आयु वर्ग 8 से 11 वर्ष में मनबी, तनवीर कौर, हरनूर ठाकुर, पहले, दूसरे व तीसरे स्थान तथा आयु वर्ग 12 से 14 वर्ष में जीया, अंजलि व हेमलता, पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही आयु वर्ग 15 से 17 में नवनीत कौर, आरती पठानिया व शिव्य कटोच पहले, दूसरे व तीसरे स्थान एवं आयु वर्ग ओपन में आरती पठानिया, अंजली पठानिया, रवीना पहले, दूसरे स्थान पर रहीं।
इसके साथ मंदिर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि स्मृति चिंनह देकर सममानित किया गया। सायं रस्साकसी का मुकाबले करवाए गए, जिसमें काठगढ़ पंचायत व चुहड़ पुर में मुख्य व रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें काठगढ़ बाई इंदाैरिया की टीम विजेता रही, उन्हें नकद राशि व समृति चिन्ह देकर सममानित किया। देर रात वालीबाल के मुकाबले हुए, जिसमें सेमी फ़ाइनल महमूदपुर v,s hoshiarpur व SSM कॉलेज दीनानगर बावक क्लब, जिला जालंधर के बीच मुकाबला हुआ। इनमें महमूदपुर व बा व क क्लब की टीमें फ़ाइनल में पहुंची फ़ाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच कड़ा व रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें वावक क्लब की टीम ने महमूदपुर की टीम को हराकर फाइनल मुकबला जीता सभा के सचिव cum प्रेस सचिव द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि देर रात तक चलते रहे। इस मैच का दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खूब आनंद लिया।
सभा के प्रधान ओमप्रकाश कटोच समापन समारोह पर अपने संबोधन में समस्त प्रतिभागियों, आयोजको व क्षेत्र निवासियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि अगली बार इसमें और अवश्य सुधार किए जाएंगे। इसके साथ उनके द्वारा विजेता टीम को 41000 हजार व उपविजेता टीम को 31000 तीसरे स्थान बाली दीनानगर की टीम को 13000 तथा चाैथे स्थान पर आने वाली होशियारपुर की टीम को 12000 रुपए की ने नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा के उपाध्क्ष अजीत सिंह उपप्रधान युद्धवीर सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, सचिव गणेश दत्त, कार्यालय सचिव जोगिंद्र भारद्वाज प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा संगठन मंत्री रमेश पठानिया प्रेम सिंह, पवन शर्मा, कड़सा पंचायत प्रधान सुरजीत सिंह, उपप्रधान राज कुमार कोच विक्रम सिंह व दलजीत कटोच मैनेजर देवेंद्र गौतम उपस्थित रहे।
