कुनिहार : निजी विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगता का हुआ समापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
एसवीएन स्कूल बडोरघाटी कुनिहार में आयोजित निजी स्कूलों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए, तो वहीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर विशेष रूप से उपस्थित रही। फूल-मालाओं के साथ मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया गया। जिला क्रीड़ा संघ व मेजबान विद्यालय के अध्यक्ष टीसी गर्ग ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीसी गर्ग ने मुख्यातिथि सहित सभी मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत व धन्यवाद किया। उन्होंने तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के बारे विस्तृत जानकारी सबके समक्ष रखी। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में अर्की जोन के 15 निजी विद्यालयों के 223 छात्रों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने जिला क्रीड़ा संघ को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी व खिलाड़ियों को संबाेधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए हमे अनुशासन व कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।
वहीं, शिक्षा हो, खेल हो या कोई अन्य गतिविधि अगर हम अनुशासन व कड़ी मेहनत से कार्य करें, तो जरूर सफल होंगे। उन्होंने छात्रों से समाज में फैल रहे जानलेवा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। अंत में मुख्यातिथि ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर, दलीप पाल, जगदीश अत्रि, ओपी गांधी, यशपाल, पुरषोत्तम, टीसी गर्ग, लूपिन गर्ग, उमा शर्मा, राम चंद्र वर्मा, तरसेम, पुष्पेंद्र, विजय प्रकाश, कपिल भारती, विनय, चंद्र दत, नंद लाल, दिनेश, मधु व अमरदेव सहित निजी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक व छात्र खिलाड़ी मौजूद रहे।
विभिन्न खेलों में विजेता व उप विजेता
इस बीच बॉलीबॉल प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल ममलीग विजेता व एनपीएस परमाणु उप विजेता, कब्बड्डी में गुरुकुल परोही विजेता व बीबीएन साधुपुल उपविजेता, खो-खो में एनपीएस धुंधन विजेता, वीवीएस साधुपुल उपविजेता, बैडमिंटन में आर्य पब्लिक स्कूल सुबाथू विजेता व बीएल स्कूल कुनिहार उप विजेता, योगा में एसवीएन कुनिहार विजेता व एनपीएस धुंधन उप विजेता, मार्च पास्ट में के पीएस कुठाड़ विजेता व एसवी एन कुनिहार उप विजेता रहे।
