इंदौरा जोन की अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घोड़न में हुई सम्पन्न
इंदौरा जोन की अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता जोकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घोड़न में सम्पन्न हुई।इस प्रतियोगिता में ठाकुरद्वारा स्कूल की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल राजेश्वर सिंह ने बताया कि कबड्डी के फाइनल मुकाबले में ठाकुरद्वारा स्कूल की टीम ने बसंतपुर स्कूल की टीम को 43-20 के एक बड़े अंतर से हराया। वहीँ खो खो के फाइनल मुकाबले में स्कूल की टीम ने प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा की जुजारु टीम को 12-1 के अंतर से हराकर ट्रॉफियों पर कब्जा किया।
प्रिंसीपल राजेश्वर सिंह ने टीम कोच डीईपी सीमा देवी व छात्राओं को ट्राफी व पैन पेंसिल देकर समानित किया। प्रिंसीपल ने स्कूल के बच्चो व अभिवावकों ओर तमाम स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।इस मौके पर स्कूल स्टाफ में अजय कुमार,विजय कुमार, मुरीद हुसैन, अरुण कुमार,नरेश कुमार,आरती ठाकुर,अणु ,शलाखा,सुषमा,
सुनील,सुनीता,श्रीस्टा,सवित्री आदि मोजूद रहे |
