साेलन : खेलकूद से मिलती है जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा-रोहित भारद्वाज
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
ग्राम पंचायत पड़ग में ब्रिजेश्वेर युवा मंडल दांवसी मेले के कबड्डी प्रतियाेगिता के पहले मैच में युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में प्रथम मेच का शुभारंभ किया। रोहित भारद्वाज द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, वह रोहित भारद्वाज ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का वो हिस्सा है, जो हमें फ़िट रखता है, वह आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही हमारे स्वास्थ्य को भी तंदुरुस्त रखता है। इसलिए नशे से दूर रहें और खेलकूद में आगे रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता विनीता रतन व युवा मोर्चा मंडल सचिव हिमांशु ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा व युवा मोर्चा सदस्य तुषार कुमार आदि उपस्थित रहे हैं।
