कांगड़ा : जिला बैडमिंटन जूनियर एवं सीनियर वर्ग की टीम नाहन के लिए हुई रवाना

मनाेज कुमार। कांगड़ा
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरिट आधार पर अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग की टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पहली सितंबर से लेकर 4 सितंबर तक नाहन में आयोजित की जा रही है। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि अंडर-19 छात्र के एकल वर्ग में कांगड़ा जिला के करण शर्मा, मोहित, दक्षेश एवं अनमोल शर्मा कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्रा के एकल वर्ग में कांगड़ा जिला की भारती शर्मा, प्रकृति, अवनी ठाकुर एवं दिव्यानी थापा कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्र युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा एवं दक्षेश की जोड़ी तथा अनमोल शर्मा एवं मोहित की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्रा युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला की भारती शर्मा एवं रितिका शर्मा की जोड़ी तथा प्रकृति एवं दिव्यानी थापा की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे।
अंडर-19 मिक्स मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा एवं भारती शर्मा की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। पुरुष एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा, गौरव कपूर, अमन चौधरी एवं दक्षेश कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। महिला एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला की रूबी, ज्योतिषका, सिमरन एवं भारती शर्मा कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। पुरुष युगल मुकाबले में गौरव कपूर एवं हरजीत की जोड़ी तथा प्रतीक राणा एवं रतन सिंह की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। महिला युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला की अक्षिता चौधरी एवं ज्योतिषका तथा रूबी एवं सिमरन की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। सीनियर मिक्स मुकाबले में कांगड़ा जिला के गौरव कपूर एवं रितिका की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। विलास हंस ने बताया कि टीम के साथ टीम कोच एवं टीम प्रबंधक जिसमें सेवानिवृत्त साई कोच रविंदर कपूर एवं धर्मशाला के बैडमिंटन कोच विवेक साथ में जाएंगे।