हिमाचल की सीमा ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता:भारत को 16 साल बाद पदक; 10 हजार मीटर दौड़ 32:50.05 मिनट में पूरी
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के रेटा गांव की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित फाइनल में सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।
सीमा की इस उपलब्धि के साथ ही महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत का 16 साल का पदक का इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले भारत ने इस इवेंट में 2010 एशियन गेम्स में पदक जीते थे। सीमा का यह पदक इस स्पर्धा में भारत का एशियन गेम्स इतिहास का तीसरा पदक हैI
दौड़ की शुरुआत में सीमा आगे चल रही थीं, लेकिन बीच के हिस्से में वह कुछ पीछे हो गईं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और आखिरी लैप में जोरदार वापसी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उनसे आगे बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 के समय के साथ स्वर्ण और जापान की नोजोमी तनाका ने 32:41.54 के समय के साथ रजत पदक जीता।
