IPL से पहले RCB फ्रेंचाइजी में बड़ा बदलाव
21 सितम्बर को RCB का पहला IPL मैच है पर उससे पहले टीम फ्रेंचाइजी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। RCB के चेयरमन पद पर अब डियाजियो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आनंद कृपालु विराजमान होंगे। बता दें इस से पहले संजीव चूरीवाला RCB के चेयरमैन का पद संभाल रहे थे। कृपालु एक अक्टूबर से अपना पद संभालेंगे।
आनंद डियाजियो इंडिया के सीईओ के साथ प्रबंध निदेशक भी हैं। फ्रेंचाइजी के नेतृत्व में बदलाव को लेकर आनंद ने कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डियाजियो इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है और मैं पिछले छह वर्षों से पर्दे के पीछे से टीम की यात्रा का हिस्सा रहा हूं।’
उन्होंने कहा, ‘नए सत्र की शुरुआत से विराट, माइक हेसन और साइमन कैटिच के साथ टीम का नेतृत्व करना एक नया रोमांचक अध्याय बनेगा।’
उन्होंने कहा, ‘मैं आरसीबी और डियाजियो में योगदान के लिए संजीव को शुक्रिया करने के साथ भविष्य की नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगा।’