IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू , चेन्नई में हो रहा ऑक्शन
दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में शुरू हो गई है। आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगेगी। नीलामी सूची में 164 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के डेविड मलान, जेसन रॉय, टॉम बेंटन जैसे खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी के साथ-साथ क्रिकेट फैंस की भी निगाहें टिकी हैं। live update
8 करोड़ में बिके रिले मेरेडिथ
24 वर्षीय यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर है। अनिल कुंबले सरीखे अनुभवी क्रिकेट दिग्गज ने कुछ सोच समझकर ही उनपर निवेश किया होगा। 40 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी ने बिग बैश लीग में होबार्ट हरीकेंस के लिए कमाल किया था।
15 करोड़ में बिके काइल जैमीसन
6 फीट 8 इंच लंबे कीवी पेसर काइल जैमीसन ने अपनी बेस प्राइस 75 लाख रखी थी। गेंद के साथ-साथ बल्ला चलाने की भी काबिलियत रखने वाले इस खिलाड़ी को 15 करोड़ में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। किंग्स इलेवन पंजाब ने जैमीसन को लेने में पूरी ताकत लगी दी, लेकिन असफल रहे।
8 करोड़ में बिके रिले मेरेडिथ
24 वर्षीय यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर है। अनिल कुंबले सरीखे अनुभवी क्रिकेट दिग्गज ने कुछ सोच समझकर ही उनपर निवेश किया होगा। 40 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी ने बिग बैश लीग में होबार्ट हरीकेंस के लिए कमाल किया था।
शाहरुख को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
20 लाख बेस प्राइस वाले चेन्नई के घरेलू खिलाड़ी शाहरुख खान पर फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई। 5 करोड़ 25 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।
RCB को मिले मोहम्मद अजहरुद्दीन
केरल से आने वाले इस बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक ठोका था। बेस प्राइस में ही आरीसीब को एक शानदार खिलाड़ी मिल गया।
गौतम बने सबसे महंगे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी
20 लाख बेस प्राइस था। 9 करोड़ 25 लाख में सीएसके ने खरीदा। KKR, चेन्नई और हैदराबाद के बीच टक्कर थी। फुल टाइम ऑफ स्पिनर बल्लेबाजी के लिए भी पहचाने जाते हैं।
रिचर्डसन की भी बल्ले-बल्ले
क्रिस मॉरिस के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई पेसर झाय रिचर्डसन पर भी पैसों की बारिश। 62 टी-20 मैच का अनुभव रखने वाले इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 1.50 करोड़ था, जिसके उलट उन्हें 14 करोड़ रुपये मिले। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच इस कंगारू खिलाड़ी को लेकर रस्साकशी देखी गई।
क्रिस मॉरिस बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी
राजस्थान रॉयल ने क्रिस मौरिस 16 करोड 25 लाख में खरीदा। क्रिस मॉरिस इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी बने। दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस का बेस प्राइस 75 लाख था। पिछले साल उन्हें आरसीबी ने रिलिज किया था।
4 करोड़ 40 लाख में बिके शिवम दुबे
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को आरसीबी ने रिलीज किया था। महज 50 लाख के बेस प्राइस वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी को 4 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा।
मोईन अली को 7 करोड़ में CSK ने खरीदा
मोईन अली का ब्रेस प्राइस 2 करोड़ था। किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन अंत में बाजी धोनी सेना के हाथ लगी। सात करोड़ रुपये में बिके।
KKR के हुए शाकिब-अल-हसन
शाकिब-अल-हसन को 3 करोड़ 20 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। किंग्स इलेवन पंजाब भी दिलचस्पी दिखा रही थी।
कोहली की टोली में शामिल हुए ग्लेन मैक्सवेल
2 करोड़ की बेस प्राइस में केकेआर ने बोली की शुरुआत की, लेकिन बाद में टक्कर आरबीसी और चेन्नई के बीच होने लगी। 14 करोड़ 25 लाख में कोहली की टोली ने अपने साथ जोड़ा।
दिल्ली के हुए स्टिफ स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। स्टिफ स्मिथ 2.20 करोड़ में बिके। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसर रॉय, एलेक्स हेल्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।