शहीद मुनीष कुमार की स्मृति में करवाया जा रहा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
कुनिहार क्षेत्र के गांव दोची में शहीद मुनीष कुमार की पूण्य स्मृति में परिवारजनों द्वारा श्री मद भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। गौर रहे कि 18 नवम्बर 2019 को दोची गाँव का सैनिक मुनीष कुमार सियाचिन में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया था। मुनीष के शहीद होने की खबर से पूरा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया था। मुनीष का परिवार तो अभी भी इस सदमे से नही उबर पाया है लेकिन परिवार जन मुनीष की पूण्य तिथि पर उसकी आत्मिक शांति के लिए श्री मद भागवत कथा करवा रहे हैं।
कथा का शुभारम्भ 29 नवम्बर से कलश स्थापना से हुआ जो 6 दिसम्बर तक रहेगा। इस कथा को कथा ब्यास डॉ दीपराज खजुरिया मंण्डी बलद्वाडा द्वारा अपनी मधुर वाणी से सुनाया जा रहा है। आज कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण के जन्मोत्सव व अन्य कथा के प्रषंग स्रोताओं को ब्यास द्वारा सुनाए गए। इस मौके पर मुनीष की दादी नानकी देवी, पिता राम स्वरूप, माता मीरा कुमारी, भाई राहुल, चाचा प्रकाश, गोपाल, मनोहर लाल, जगदीश, बाबूराम, प्रेमचन्द, बलिराम आदि मौजूद रहे।
