SSP शिमला गौरव सिंह ने किया पुलिस थाना ठियोग का निरीक्षण
SSP शिमला गौरव सिंह ने पुलिस थाना ठियोग का औपचारिक दौरा कर थाना की कार्यप्रणाली और पुलिस कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों का जायजा लिया। दौरे के दौरान अपराधों की जांच एवं डिटेक्शन को और बेहतर बनाने, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे तथा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और गश्त को मजबूत करने पर जोर दिया गया। क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फागू और छैला में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ेगी। SSP ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी। थाना भवन की आवश्यक मरम्मत के लिए विभाग द्वारा धनराशि उपलब्ध करवाई गई है, जिससे थाना परिसर में सुविधाओं और कार्य वातावरण में सुधार किया जा सकेगा।
SSP ने पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर पुलिसिंग, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
