स्टेट अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन ने मनाया 22वां स्थापना दिवस
स्टेट अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन दाड़लाघाट ने वीरवार को 22वां स्थापना दिवस मनाया। आज से 21 वर्ष पूर्व 05 नवंबर 1999 को अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन के गठन व पंजीकरण हुआ था। इस वक्त अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन में लगभग 250 सदस्य हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वज वंदन व पूजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधान पवन शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि आज वैश्विक परिवेश में कर्मचारियों के हित ट्रेड यूनियन के माध्यम से ही सुरक्षित किए जा सकते है, सभी कर्मचारी संगठित रहकर ही अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते है। अम्बुजा सीमेंट कंपनी का पिछले दो तिहाई में फायदा दोगुना हुआ है व कंपनी प्रबंधन ने निवेशकों के लिए 17 रुपए प्रति शेयर अंतिरम डिलीडेंड भी दिया है। वही दूसरी ओर कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट नही दी जा रही है। इस बारे में प्रबंधन को सितंबर 2020 माह एक मांग पत्र भी दे दिया गया है, यदि इस मांग पत्र में इंक्रीमेंट मुद्दे पर प्रबंधन कोई फैसला नही होता है तो जल्दी ही विरोध प्रदर्शन भी शुरू किए जाएंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर सभी सदस्यों को मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा, सुरेश शुक्ला, कमल देव, मोहन सिंह चंदेल, संजय गुप्ता, धर्म सिंह ठाकुर, मुनीत ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजूराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
