सलूणी: प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह ने थनेईकोठी पंचायत का किया दौरा
एससी-एसटी निगम के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह ने रविवार को चुराह हलके की थनेईकोठी पंचायत का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को एससी-एसटी निगम के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यो हेतु कोई कमी नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने समाज के हर एक वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं।
इस दौरान जय सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जय सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्याअें के हल को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगें। इन समस्याओं को उपायुक्त के अलावा शिमला में मुख्यमंत्री को भी पंचायत की समस्याओं से अवगत करवाकर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार, नरैण सिंह, रमेश चंद, जयदयाल व देवीलाल के अलावा काफी तादाद में ग्रामीण विशेषकर महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।