प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
( words)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने क्रिसमस पर प्रदेशवासियों विशेष तौर पर ईसाई समुदाय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में कहा है कि 25 दिसंबर का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। एक ओर जहां हिन्दू इसे बड़े दिन के तौर पर मनाते है वही ईसाई धर्म के लोग इस दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर मनाते है। यह दिन हमें आपसी प्रेम सौहार्द के पथ पर भी आगे बढ़ने को प्रेरित करता है।
