पंचायत चौकीदार यूनियन की राज्य कार्यकारिणी गठित
हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन ( इंटक ) के प्रभारी पूर्ण चन्द (राज्य इंटक) ने पंचायत चौकीदार यूनियन की राज्य कार्यकारिणी घोषित किया है। इस अनुसार जगदीश चंद को प्रधान, ओम प्रकाश ठाकुर को महासचिव नियुक्त किया गया है।जबकि कमल शर्मा,मोहन सिंह , गुमान और देशराज को उप प्रधान नियुक्त किया है।प्रेम वर्धन ,अशोक कुमार और बलदेव को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है जबकि कोषाध्यक्ष के तौर पर रीता ठाकुर, प्रेस सचिव के पद पर केहर सिंह और राजेश कुमार अपनी जिम्मेदारी अदा करेंगे। वहीं मुख्य सलाहकार मीना देवी को बनाया है और नंदलाल, जगतार, कुलदीप, अजीत शर्मा, सुरेश, भूमिदत, सोहन सिंह,रामपाल, कुदन शर्मा, सुदर्शन और देशराज को सह सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा केशव राम, अनिल कुमार, राजकुमार, तारा देवी, जसविंदर, उत्तम, संजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा ऋतू राज, देवीराम, संत कुमार, संजय ठाकुर, देवीराम, देशराज ,कमल अशोक शर्मा, सीमा देवी, नेकराम , प्रेम चन्द, जसविंद्र सुनील ,प्यार चंद, स्वर्ण सिंह, बिंद्रा देवी को राज्य कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है। पूर्ण चंद ने बताया कि इसके बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।प्रभारी पूर्ण चन्द ने कहा कि 11 मार्च को 11 बजे सुबह राजीव भवन शिमला में पंचायत चौकीदार यूनियन की बैठक रखी गई हैं, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह राणा व इंटक राज्य अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह विशेष तौर पर मौजूदगी दर्ज करेंगे।
बैठक
