कुनिहार : राकेश बबली के आकास्मिक निधन पर प्रदेश किसान मोर्चा संगठन ने जताया दुख
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली के आकास्मिक निधन पर प्रदेश किसान मोर्चा संगठन के सदस्यों ने दुःख प्रकट किया है।प्रदेश सचिव किसान मोर्चा दलीप सिंह पाल ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली के किन्नौर दौरे के दौरान हृदयाघात से अकस्मात मृत्यु से प्रदेश संगठन को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अकस्मात हुई इस मौत से भाजपा ने एक कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व को खो दिया है। इस अपूरणीय क्षति से किसान मोर्चा के सभी सदस्य आहत है। दलीप पाल ने कहा कि राकेश बबली मृदु भाषी व किसान मोर्चा सहित भाजपा के सशक्त लीडर थे। उनके मार्ग दर्शन में किसान मोर्चा ने किसानों के हितों के लिए बेहतर कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे जगह दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
