ज्वालामुखी : भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज ज्वालामुखी में प्रदेश संयोजक करनैल राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और जिला संयोजक ने भाग लिया प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश सचिव एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी तिलक राज ने संगठनात्मक चर्चा, दायित्व बोध व डाटा पंजीकरण के बारे मैं विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश संयोजक करनैल राणा ने प्रकोष्ठ की भूमिका एवं कार्य पर विस्तृत संबोधन दिया द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने हिमाचल प्रदेश की लुप्त हो रही लोक कला संस्कृति के संरक्षण हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रदेश सह संयोजक नरेश भारद्वाज ने बताया कि 5 मई से पूर्व सभी जिला व मंडल संयोजक के साथ बैठकर करने की तिथियां निर्धारित की जाएगी। बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष ज्वालामुखी मान चंद राणा भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक उपाध्याय कार्यकारिणी के सदस्य हंसराज, डॉ. परमजीत, सुरेश ठाकुर, रीना ठाकुर, केके भारद्वाज जिला संयोजक रमेश चंद शिमला, किशन वर्मा महासू, रितेश अग्निहोत्री हमीरपुर, अशोक चौधरी कांगड़ा व विवेक देहरा आदि ने भाग लिया।