भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक आयोजिय
कुनिहार। कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में बतौर मुख्यातिथि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने शिरकत की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान ब्रह्मानन्द ने की।
सर्वप्रथम महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने आए सभी अतिथियों एवं संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ तथा जिला सोलन पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष जयनन्द शर्मा, पथ परिवहन सेवानिवृत्त संघ के प्रदेषाध्यक्ष बलराम पूरी, वरिष्ठ उप प्रधान बृजलाल ठाकुर, प्रधान ब्रह्मानंद, कर्मचारी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने आयोजित बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने संघ की मांगों को विस्तृत रूप से सभा के समक्ष रखा।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार के समक्ष 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूल पेंशन में जोड़ने व प्रदेश में कर्मचारी बोर्ड का गठन करके उसका अध्यक्ष घनश्याम शर्मा को बनाए जाने की मांग रखी गई।
बैठक में पेंशनरों के लिए राज्य स्तरीय सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन करने, केंद्र सरकार के 7वें वेतन की सिफारिश प्रदेश में लागू करने, पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक पेंशन का स्थाई प्रावधान किए जाने ,2003 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू किया जाना, चिकित्सा आपूर्ति भत्ते का भुगतान कैशलेस किये जाने की मांग की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त सभी मांगो का एक। मांग पत्र प्रदेश मुख्यमंत्री के अतिरिक्त केंद्र सरकार को भी इसकी प्रति भेजी जाएगी।
महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि सरकार से उपरोक्त सभी मांगो को स्वीकार किये जाने की पुरजोर मांग की गई। अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ इसके समर्थन में सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगा। आयोजित बैठक में हमीरपुर जिला के प्रधान पी आर शर्मा, महासचिव महेंद्र सिंह, बिजली बोर्ड के राज्य सचिव दिनेश मेहता, रतन सिंह तनवर, परिवहन के बलबीर सिंह, रघुनाथ शर्मा, रमेशनाथ, रामस्वरूप, पुलिस विभाग से चेतराम तनवर, ओमप्रकाश गर्ग, आर पी जोशी, वन विभाग से कृष्ण चन्द, रघुवीर सिंह, लोक निर्माण विभाग से कंवर सिंह, गोपाल कृष्ण, सहित अन्य विभाग से भी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
