शिमला: कसुम्पटी महिला मोर्चा के सम्मेलन में पहुंची राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा सम्मेलन के लिए कुफरी में पहुंची। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची थी। इस दौरान मंच पर स्वागत कार्यक्रम के बाद जब संबोधन शुरू हुआ, तो रश्मिधर सूद मंच से उठकर नीचे फर्श पर दरिओं पर बैठी महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गई। महिला कार्यकर्ता अपने साथ इस प्रकार से राज्य अध्यक्ष को बैठा देख सेल्फी भी लेने लगी और उनकी सराहना भी करने लगी। महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष जमीन से जुड़ी हुई महिला नेत्री हैं और वे अपने अनोखे अंदाज से महिला कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाती रहती हैं।
कसुम्पटी मंडल भाजपा की महिला नेत्री प्रतिभा बाली, मंडल अध्यक्ष सुलेखा कश्यप, व मंडल की उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा ने कहा कि राज्य अध्यक्ष रश्मि सूद का कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर के भाषण सुनना अपने आप में प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि राज्य अध्यक्ष महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करती हैं, जिसके लिए उनके नेतृत्व को साधुवाद। वहीं, रश्मिधर सूद ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता हैं, जिम्मेदारी में अध्यक्ष हैं, लेकिन सभी कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर के अच्छा लगता है और कार्यकर्ता का भाव सदैव रहना चाहिए। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र कार्यकर्ता है।
