शिमला : आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता गाैरव शर्मा, जताया शीर्ष नेताओं का आभार
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल के चुनावों के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने पर उनका आभार जताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल का हर एक कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन करता है। यह बात आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता गाैरव शर्मा ने कही। साथ ही उन्हाेंने कहा कि पार्टी को ये विश्वास दिलाता है कि पार्टी का कार्यकर्ता इनके मार्गदर्शन से आगामी प्रदेश चुनावों मैं अपनी भूमिका बखूबी निभाउंगा, जिससे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व हिमाचल प्रदेश में अशांति व आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत कर रहे हैं, पर उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि किस प्रकार भाजपा व कांग्रेस ने अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए नीच से नीच हथकंडे अपनाएं, पर हर बार उन्हें विफलता मिली।
गौरव शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी आपसी भाईचारा व सर्वधर्म पर विश्वास रखती है और केजरीवाल हर वर्ग हर क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाले नेता है। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार ये कह रहे हैं कि हिमाचल में तीसरे विकल्प का कोई वजूद नहीं, तो उन्हें ये स्मरण होना चाहिए कि भाजपा की पहली सरकार जो पांच वर्ष चल पाई थी, वो तीसरे विकल्प ने ही चलाई थी, उसी के बाद भाजपा प्रदेश में ठीक से खड़ी हो पाई थी। साथ ही जब भी क्षेत्रीय राजनीतिक दल बनें, तो जनता ने पहली बार भी उनके मत प्रतिशत दिया और रही बात आम आदमी पार्टी की तो दिल्ली और पंजाब में एकतरफा जीत हमें मिली है। साथ ही कई अन्य राज्यों में भी पार्टी की मजबूती हुई है।2022 के चुनावों में प्रदेश मे आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और सत्ता में बैठे नेताओं को खुली चुनौती है कि वे रोक सके तो रोक लें, पर जनता अब परेशान है और विकल्प चाहती है, जिसे आम आदमी पार्टी ने उन्हें दे दिया है।