राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ की बैठक आयोजित
राजगढ़। शिक्षा खंड राजगढ़ में राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिला सिरमौर के कला स्नातक संघ के महासचिव मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की इस एक दिवसीय बैठक की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कश्यप द्वारा आयोजित की गई।
मनोज कुमार ने बताया की सरकार द्वारा टी जी टी के 554 पदों को भरने के लिए अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसमे सिरमौर जिले में 5 अक्तुबर से टी जी टी के 554पदों को भरने के लिए अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके लिय कला स्नातक संघ प्रदेश सरकार का आभार जताया है। इसके पश्चात संघ ने कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जिसमे सबसे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा के संधर्भ में अधिसूचना संख्या शिक्षा C A 1, 2 2004, 30 .1, 2005 व् प्रारंभिक शिक्षा विभाग संख्या 3 A 1 का बहलाव अक्षरता लागु करने व 4 ,9 ,2014 ACPS के संधर्भ में 7 ,7 ,2014 व 9 ,9 ,2014को रद किया जाए। साथ ही संशोधित ग्रेड पेय के संधर्भ में 28 ,2 ,2013 की अधिसूचनाओ को रद्द करना व् पदोन्नति की स्थिति में संशोधित ग्रेड पे पर 2 वर्ष की शर्त को तत्काल हटाया जाय व् सीधी भर्ती पर प्रथम नियुक्ती की स्थिति में संशोधित ग्रेड पे के मामले में 2 वर्ष को हटाना व् पुराणी पेंशन को बाहल करना। 26 ,4 ,2012 से पूर्व नियुक्त टी जी टी को नियमो में छुट देकर lec की पदोन्नति की विकल्प क व्वस्था को समाप्त करना, lec new के स्थान पर प्रवक्ता का नाम दिया जाय व् समस्त अध्यापक जिनका कार्यकाल एक ही पद पर 15 वर्ष हो गये हो उनको विशेष वेतन वृधिया की जाय साथ ही माननीय सर्वोच्च न्ययालय के निर्देशानुसार अध्यापको को गेर शिक्षक कार्य से मुक्त किया जाए। साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया की जिला स्तर पर प्रयावरण का पद सर्जित किया जाए। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की की हमारे इन जायज मुद्दों पर गौर किया जाय और शीघ्र इसे पूरा करने की कृपा करे ताकि सभी अध्यापकों को इसका लाभ मिले। बैठक में जिला कला स्नातक संघ के महासचिव मनोज कुमार, विपुल दानी, प्रवीण ठाकुर, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।