प्रदेश की बेटी बलजीत ने फिर बढ़ाया देश का मान, फतेह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी
प्रदेश की बेटी ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। बलजीत कौर ने इस बार अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किली मंजारो पर फतेह हासिल की है। यह प्रदेश सहित देश के लिए गर्व का विषय है। बलजीत ने कीली मंजारों पर 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे फतेह हासिल की। बता दे कि बलजीत माउंट अनापूर्ण के हादसे के बाद फिर से क्लाइंबिंग पर डट गई है और उसका पहला ही परिणाम माउंट कीली मंजारो पर फतेह के साथ सामने आया है।
आपको बता दें कि माउंट अन्नपूर्णा में हादसा पेश आया था, जिसके बाद बलजीत और कुछ अन्य पर्वतारोहियों को मृत घोषित कर दिया गया था लेकिन बलजीत के बुलंद हौसले के आगे मौत भी हार गई और बलजीत को वहां से कुछ समय के बाद रेस्क्यू कर लिया गया था।
बलजीत अभी तक कुल 26 चोटियों पर फतेह कर चुकी है, जिसमें माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया की सबसे खतरनाक चोटियां में शामिल माउंट अन्नपूर्णा शामिल है। इसके अलावा बलजीत पामोरी माउंटेन पर फतेह करने वाली पहली भारतीय महिला है।
बलजीत ने कहा कि माउंट अन्नार्णा के हादसे के बाद उन्होंने खुद पर फिर से काम किया और कड़ी मेहनत के बाद फिर से खुद को तैयार किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद उन्होंने माउंट कीली मंजारों पर फतेह हासिल की है। माउंट कीली मंजरो अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है।