जयसिंहपुर: थाना प्रभारी ने व्यापारियों व टैक्सी यूनियन के साथ की बैठक

नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर
व्यापार मंडल जयसिंहपुर कार्यकारिणी के साथ आज पुलिस थाना प्रभारी लम्बागांव जगदीश चंद द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें थाना प्रभारी द्वारा व्यापारियों को कानून संबंधी अन्य जरूरी जागरूकता जानकारी दी गई। इस मौक़े पर नए थाना प्रभारी ने व्यापारियों को कहा की क्षेत्र में पुलिस का व्यापारियों व आम जनमानस को आवश्यक सहयोग मिलता रहेगा। थाना प्रभारी ने कहा की बाज़ार में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पुलिस के नज़र रहेगी व यहां जल्दी ही ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की जाएगी व व्यापार मंडल समय-समय पर पुलिस का सहयोग करता रहे व पुलिस विभाग क्षेत्र के हर आम जनमानस की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है व जगदीश चंद कह की उनकी प्राथमिकता यहां से अपराध को पूरी तरह से ख़त्म करने की रहेगी व क्षेत्र में अवैध फेरी वालों पर भी पुलिस की नज़र रहेगी व जो भी आया राज्यों से फेरी वाले आते हैं। उनका पुलिस थाना में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है व बिना अनुमति के किसी भी अवैध फेरी वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा टैक्सी यूनियन के सभी चालकों को भी कानून व्यवस्था का सख़्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस मौक़े पर व्यापार मंडल प्रधान अभिषेक सूद वरिष्ठ महासचिब निर्मल ठाकुर, उपाध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा विजय कुमार व अश्वनी सूद उपस्थित रहे।