साेलन : नशे से दूर रहे युवा, माता-पिता और बड़ाें का करें सम्मान-ध्वज भवर सिंह राणा
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
ग्राम पंचायत रामशहर के ग्राम रिवालसर ग्राउंड में मुख्यातिथि के ताैर पर पहुंचे, जिस दौरान युवाओं ने स्वागत किया। इस माैके पर ध्वज भवर सिंह राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने कि बात कही व युवाओं को अपने माता-पिता कि सेवा करने के बारे में भी कहा गया। ध्वज भवर सिंह राणा ने बताया रामशहर में विधायक लखविंदर राणा द्वारा विधयक निधि से 100000 से रामशहर के युवाओं के लिए GYM खोला गया है। DCP फंड धौनी ग्राउंड के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत करवा दिया गया है।
रामशहर कुश्ती ग्राउंड के लिए DCP फंड से कम्युनिटी हॉल के लिए 1,75000 रुपए की स्वीकृत करवा दी गई है। रीटेनिंग वाल बेहरोटा राजपूता के लिए 1,75000 DCP फंड से स्वीकृत करवा दिया गया है, जिसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। इस माैके पर बरोटा B Vs सोर 11 के बीच मैच हुआ। सोर ने 12 ओवर में 161 रन बनाए बरोटा B 130 रन पर सिमट गई। सोर टीम ने पहले बलेबाजी कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट कमेटी रामशहर द्वारा कराया गया। साथ में जिला स्पोकेसपर्सन योगेश्वर राणा, जस्सी हरीश, तरसेम, रमेश, जगदीश, ज्ञानू व सूरज आदि मौजूद रहे।
