नूरपुर : सौतेली मां ने चार वर्ष की मासूम बच्ची पर फेंका गर्म पानी, घायल
मनीष ठाकुर । नूरपुर
मंडल नुरपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत लोहार पुरा के गांव बासा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक सौतेली मां ने 4 साल की बच्ची के शरीर पर गरम पानी फेंका, जिससे कि बच्ची का निचला हिस्सा जल चुका है। सौतेली मां ने अपनी यह करतूत छुपाने के लिए बच्ची को पास में पड़ते जंगल में छोड़ आई थी। वह घर आकर बच्ची के गुम होने का ढोंग करने लगी। जब गांव वाले से जंगल से ढूंढ कर लाए, तो बच्चे जली हुई पाई गई। अपनी यह करतूत छिपाने के लिए घर पर ही बच्ची का इलाज करते रहे, किंतु पिछले ही दिन यहां की वार्ड पंच को इस मामले की जानकारी मिली।
वह उसने उनके घर जाकर बच्ची को देखा और उसने ग्राम पंचायत प्रधान को फोन कर उनके ध्यान में सारा मामला बताया। ग्राम पंचायत लोहार पुरा के प्रधान ने बताया कि उसने घर जाकर बच्ची को तुरंत पहले सुलियाली अस्पाल में दिखाया। उसके बाद सिविल अस्पताल नूरपुर में बच्ची को इलाज के लिए लाया गया, जहां पर बच्ची का अभी इलाज चल रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि इस तरह का मामला 4 महीने पहले भी सामने आया था। जब इसी सौतेली मां बच्ची को कहीं छोड़ आई थी, वह आकर बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाने लगी। उस समय भी बच्ची को ढूंढ लिया गया था। बच्ची बहुत डरी-डरी व सेहमी सी रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
