कुनिहार: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में विद्यार्थी 31 अगस्त तक ले सकते है प्रवेश
( words)
राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जिन विद्यार्थियों ने बीए, बीकॉम में प्रवेश नही लिया है, वो विद्यार्थी बिना किसी विलम्ब शुल्क के 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते है। इग्नू स्टडी सेंटर कुनिहार के समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों की अभी डीएमसी नही आई है, वो कम्प्यूटर जनित मार्क सीट से प्रवेश ले सकते है। उन्होंने कहा कि एससी विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण मुफ्त है। जिन विद्यार्थियों ने जुलाई के लिए पुनः पंजीकरण करवाया है, वो विद्यार्थी भी 31 अगस्त तक अपना पुनः पंजीकरण करवा सकते है। यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इछुक विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार में विषय परख जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
