ज्वालामुखी विद्यालय में सड़क सुरक्षा पर विद्यार्थियाें काे किया जागरुक
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में सड़क सुरक्षा क्लब ज्वालामुखी द्वारा एक एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ज्वालामुखी सहायक थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने शिरकत की उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।उन्होंने बच्चों को सड़क पर चलने के नियमों का पालन करने को कहा। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनना, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने को कहा। 18 वर्ष से कम आयु और बिना लाइसेंस गाड़ी न चलाएं। नशे में गाड़ी चलाना अपराध है। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए सहायक थाना प्रभारी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी विकास धीमान, अशोक कुमार डीईपी, दिनेश कुमार व श्यामा आदि उपस्थित रहे।
