कुनिहार: बढलग स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण
रंजीत सिंह। कुनिहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढलग के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वोकेशनल विषय पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विषय अध्यापिकाओं शिल्पा व कविता द्वारा आईईसी यूनिवर्सिटी कालू झंडा में औद्योगिक भ्रमण करवाया गया, जिसमें टेलीकॉम और हेल्थ केयर के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के परिसर का भ्रमण किया। छात्रों ने कम्युनिकेशन शकील दूरसंचार फिजियोथैरेपी व दवाइयों तथा इनसे संबंधित उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्रों की कैरियर काउंसलिंग भी की गई, ताकि वे भविष्य में अपने कौशल को जान सके और अनुसरण कर सके। बच्चों ने वहां के स्टाफ द्वारा करवाई गई हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
