साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनाया बैसाखी का पर्व
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट, सोलन
साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ बैसाखी और हिमाचल दिवस मनाया। स्कूल परिसर में पंजाब व हिमाचल की विरासत को दर्शाने वाली वस्तुओं से सजाए गया । इस दौरान छात्र, विशेष रूप से छोटे बच्चे, रंगीन पंजाबी और हिमाचली पोशाक में थे। कार्यक्रम की शुरुआत समूह गीत, भाषण और नृत्य के रूप में छात्रों द्वारा प्रस्तुतियों के साथ हुई। सभी कक्षाओं के शिक्षार्थियों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा और नाटी के साथ समारोह का समापन हुआ। स्कूल के अध्यक्ष रामिंदर बावा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। समारोह के बाद सभी शिक्षकों और शिक्षार्थियों ने एक साथ नृत्य किया और खूब आनंद लिया।
