शिव बावड़ी पहुंचे एचपीयू के समाज कार्य विभाग के छात्र, लोगों में अभी डर का माहौल
( words)
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा भारती द्वारा आज एक फील्ड कार्य आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने हाल ही में समरहिल के शिव बावड़ी में हुई आपदा का क्षेत्र चिह्नित किया। इसमें समाज कार्य के 25 छात्रों ने भाग लिया और प्रभावित क्षेत्र के आसपास का जायजा लेते हुए वहां के स्थानीय लोगों की राय ली।
उस भयानक आपदा के बाद अभी भी वहां के लोगों के अंदर डर का माहौल बना हुआ हैं। डॉ. अनुपमा भारती ने बताया कि समाज कार्य विभाग द्वारा आने वाले समय में आपदा के प्रति लोगों को जागरूक करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। समाज कार्य विभाग समाज के अंदर अनेक घटनाओं के बारे में समय-समय पर लोगों को जागरूक करता आया है और आगे भी जागरूक करता रहेगा।
