सिरमाैर : वारी स्कूल के टैलकॉम विषय के विद्यार्थियाें काे ओजेटी के तहत किया प्रशिक्षित
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर
वारी स्कूल में आज टैलकॉम विषय के विद्यार्थियाें के लिए ओजेटी के तहत एक प्रशिक्षण शिविर का आयाेजन किया गया। इस शिविर में लगभग 45 विद्यार्थियों में ऑप्टिकल फाइबर केबल से जुड़ी बारीकियों को सिखा और साथ ही सभी विद्यार्थियों ने ऑन जॉव प्रशिक्षण (ओजेटी) के तहत 9 से 11 फरवरी तक शलिनी केबल नेटवर्क साेलन, ऑप्टिकल फाइबर स्प्लिसिंग, स्प्लिसिंग टूल्स, ओटीडीआर व पावर मोटर तकनीक की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर वारी स्कूल की साधना शर्मा जाे कि 12वीं कक्षा की छात्रा है ने बताया कि यहां उसे बहुत कुछ सीखने को मिला, उसकी जानकारी सभी बच्चों काे प्रदान की। उसने कहा कि यहां पर उन्हाेंने हर एक टूल का उपयाेग करके देखा। इसके साथ ही टेलीकॉम ट्रेनर वासनी ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को ओजेटी में बहुत कुछ सीखने को मिलता है और इसे एक आवश्यक रोजगार कौशल भी माना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजीव शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ ओजेटी में मौजूद रहे।
