देहरा : वेद व्यास परिसर के छात्रों ने क्रॉस कंट्री (पुरूष) प्रतियोगिता में लिया भाग
विनायक ठाकुर । देहरा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की क्रॉस कंट्री (पुरुष) टीम विगत 10 से 12 फरवरी को बैंगलोर क्रॉस कंट्री रेस में भाग लेने के लिए रवाना हुई। जानकारी देते हुए इस टीम के मैनेजर व वेदव्यास परिसर के शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी बैंगलोर में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर सहित जयपुर परिसर, लखनऊ परिसर व राजीव गांधी परिसर श्रृंगेरी के क्रमश: विवेक राणा, करण ठाकुर, सतीश जीतरावल, सुनील पारीक, सागर संदीप व मनोज कुमार ने इस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ. संजय ने बताया इस प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ कोच के रूप में राजीव गांधी परिसर श्रृंगेरी कर्नाटक के शारीरिक सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. रामचंद्र एचडी में भी भाग लिया।
