धर्मशाला : पुलिस मैदान धर्मशाला में उपमंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
पंकज शर्मा। धर्मशाला
सुमेधा द्विवेदी (भा0पु0से0) उपमहा निरिक्षक, उतरी खंड के निर्देशानुसार अंतर पुलिस उपमंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज पुलिस मैदान धर्मशाला में किया गया। इस प्रतियोगिता में बद्री सिंह, हि0पु0से0, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय), जिला कांगड़ा बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। प्रतियोगिता में पुलिस उपमंडल पालमपुर, देहरा, कांगड़ा व धर्मशाला (मुख्यालय) की कुल 04 टीमों ने भाग लिया। प्रथम मैच पुलिस उप मंडल धर्मशाला (मुख्यालय) व देहरा के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल धर्मशाला का टीम विजेता रही। द्वितीय मैच पुलिस उपमंडल पालमपुर व कांगड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल पालमपुर की टीम विजेता रही।
उपरोक्त दोनों विजेता टीमों के बीच फाईनल मैच खेला गया, जिसमें पुलिस उपमंडल पालमपुर की टीम विजय रही। सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा खेल का उमदा प्रर्दशन किया गया, जिनके प्रर्दशन के आधार पर जिला कांगड़ा पुलिस वालीबॉल टीम का गठन किया गया। मुख्यातिथी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करके अन्य सभी टीमों के प्रतिभागियों की भी हाैसला अफजाई की। इस प्रतियोगिता की निरंकरता में सेमी-फाईनल मुकाबलों में 04 दिसंबर,2022 को जिला कांगड़ा की पुलिस वालीबॉल टीम का मैच जिला ऊना पुलिस के मध्य तथा पुलिस जिला नुरपूर की वालीबॉल टीम का मैच जिला चंबा पुलिस टीम के साथ पुलिस ग्राउड़ जिला चंबा में खेला जाएगा। उपरोक्त दोनों मैचों की विजेता टीमों के मध्य फाईनल मैच 06 दिसंबर काे पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में खेला जाएगा।
