सुजानपुर: निशान बदले, इंसान वही..इधर उधर हुए दोनों राणा
सुजानपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए अब मुकाबला अब राणा और राणा के बीच में हैं। इस बार भी किरदार वही है जो साल 2022 के चुनाव में थे बस पार्टी बदल गई है। ये उपचुनाव भी 2022 की ही तरह राणा और राणा के बिच का होगा। मगर कांग्रेस के राणा अब भाजपा के राणा है और भाजपा के राणा अब कांग्रेस के। ये असल में सुजानपुर के अनसुलझे सियासी हालात है।
कुछ समय पहले कांग्रेस के राजेंदर राणा बगावत कर भाजपाई हो गए थे और अब भाजपा के कप्तान रणजीत सिंह राणा भी बागी हो कांग्रेस में आ गए है। कल कांग्रेस ने टिकट घोषित कर ये स्पष्ट किया कप्तान रंजीत सिंह राणा इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। पिछले चुनाव में राजेंद्र राणा ने रंजीत सिंह राणा को चुनाव हराया था मगर मार्जिन महज़ 399 वोटों का था। अब फिर ये ही दिग्गज आमने-सामने होंगे। अब 399 वोटों की ये दूरी कांग्रेस के राणा पाटते हैं या भाजप के ये देखना रोचक होगा।
वहीं दल बदल के इस फेर में असली संकट प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के सामने है। धूमल इस चुनाव में अपने करीबी का साथ देते है या उनका जिनसे उनकी पार्टी ने क़रीबिया बढ़ाई है, इसका इंतज़ार रहेगा। हालांकि धूमल ये कह चुके है कि वो कमल के साथ ही रहेंगे। वहीँ जिस अपनेपन से राजेंद्र राणा का भाजपा में स्वागत हुआ क्या उसी तरह रणजीत राणा को कांग्रेसी अपनाएंगे या नहीं। ये देखना भी दिलचस्ब होगा।