1 से 3 अक्टूबर तक रोहडू रामपुर में सुक्खू करेंगे गावों का दौरा ,होंगे जनता से रूबरू
( words)
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक से तीन अक्तूबर तक रोहड़ू और रामपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
दौरे के दौरान सुक्खू क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की मांगों और सुझावों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के गांवों में पहुंचने से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के सामने रखने का मौका मिलेगा। दौरे को आगामी विकास कार्यों और क्षेत्र की जरूरतों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
