शिमला : सुखविंद्र सुक्खू फैला रहे हैं अफवाहें : राकेश पठानिया/गोविंद ठाकुर
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर तथा वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज यहां जारी एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस नेता सुखविन्द्र सिंह सुक्खू केवल खबरों में बने रहने के लिए झूठे, भ्रामक और तथ्यहीन बयान देकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में लोगों का विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ देश में भी लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सभी कांग्रेसी नेता उनकी जगह लेने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
