दाड़लाघाट : सर्वसम्मति से सुमन गौतम बने विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान
( words)
दाड़लाघाट :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। यह चुनाव विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सुमन गौतम को विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रधान चुना। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित प्रधान सुमन गौतम ने कहा कि वे विद्यालय और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सदैव तत्पर रहेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला, ग्राम पंचायत नवगांव के उपप्रधान चुनी लाल गौतम व समस्त स्टाफ व लगभग 65 अभिभावक उपस्थित रहे।
