सहायक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार को मिलेगा आदर्श शिक्षा रत्न 2020 सम्मान
सोलन जिला के उप शिक्षा निर्देशक कार्यलय में कार्यरत सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार उर्फ कोबरा किंग के नाम से विख्यात शिक्षक को आने वाली 4 अक्टूबर को समाजसेवी संस्था आदर्श संस्कारशाला मथुरा द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सेवाओ के लिए आदर्श शिक्षा रत्न 2020 से सम्मानित किया जा रहा है।
इसकी जानकरी देते हुए सहायक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हिनाचल जैसे छोटे प्रदेश से दो लोगो को इस समान के लिए संस्था ने नाम चयन किए है जो गौरव की बात है उक्त जिला सोलन के सुरेंद्र कुमार को शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में नवोचारि कार्यो के लिए उक्त सम्मान के लिए चयन हुआ है। कोरोना महामारी के चलते उक्त सम्मान समारोह ऑनलाइन पूरे देश के 29 कर्म योद्धाओं को इसमें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने संस्था द्वारा उनके नाम चयन के लिए संस्था के पदाधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया है। इस प्रकार के सम्मान से सम्मानित होने से लोगों का मनोबल बढ़ता है और शिक्षा में और बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।