धर्मशाला : सुरजीत ठाकुर ने एसपी कांगड़ा काे भेंट किया उनका पोर्ट्रेट स्केच
( words)
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरली जिला कांगड़ा में बतौर Physics के लेक्चरर होने के साथ-साथ सुरजीत ठाकुर एक कलाकार भी हैं, जिन्होंने एसपी कांगड़ा के फेसबुक पेज से डॉ. खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक ज़िला कांगड़ा का फोटो निकालकर पोर्ट्रेट स्केच बनाया व पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धर्मशाला में आकर आज पुलिस अधीक्षक को भेंट किया। डॉ. खुशहाल शर्मा व कांगड़ा पुलिस ने उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
