कुनिहार: एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हवन और यज्ञ के साथ हुआ नए सत्र का आगाज
एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल कुनिहार में गायत्री महायज्ञ और हवन पाठ का आयोजन कर नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 का आगाज किया गया। प्रधानाचार्य टी सी गर्ग ने स्कूली विद्यार्थियों सहित पूर्णाहुति डालने के उपरांत मिठाई बांटी गई। इस दौरान सरस्वती पूजन कर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा भी की गई। प्रधानाचार्य टी सी गर्ग ने कहा कि किसी भी शुभ घड़ी का शुभारंभ भगवान को याद कर किया जाता है। एसवीएन स्कूल आज अर्की उपमण्डल का एक प्रतिष्टित शैक्षणिक संस्थान बन कर विकसित हुआ है। यहां शिक्षा ग्रहण कर निकले विद्यार्थी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाठशाला में नए सत्र के आगाज से विद्यार्थी भी खासे उत्साहित हैं। वही इस मौके पर प्रधानाचार्य टी सी गर्ग, रामेश्वर, रमेश, राकेश, प्रीति ठाकुर, हेमराज, देश लता, सीमा ठाकुर, निर्मला, किरण, सुमन, प्रियंका पाल, दीक्षा शर्मा, वीना शर्मा, प्रिया भाटिया, राजेश आजाद, मीनाक्षी, सीता देवी, वैशाली देवी, कांता देवी व स्कूल अध्यापक गण व अभिभावक वर्ग मौजूद रहे।
