एसवीएन स्कूल मना रहा 35 वीं वर्षगांठ, एक कमरा व 6 बच्चों से हुई थी विद्यालय की शुरुआत
शनिवार, सरस्वती विद्या निकेतन सोसायटी ने द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी के परिसर में स्कूल का 35 वां वर्षगांठ समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम 'आख्यान-कर्म प्रवीण पदार्पण' विषय पर आधारित था। कार्यक्रम में प्रमुख संवाददाताओं व पी टी ए मेंबर्स को सादर आमंत्रित किया गया था और समिति संस्थापक टीसी गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकार सम्मेलन से की गई, जिसमें अध्यापकों द्वारा पिछले साल की विद्यालय संबंधित शैक्षिक गतिविधियों जैसे ऑनलाइन कक्षाएं तथा अन्य गतिविधियों व नए साल की योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही पी टी ए मेंबर्स से विद्यालय की प्रगति के लिए सुझाव भी मांगे गए। तत्पश्चात विद्यालय समिति की 35 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित ब्रिलियंट ब्रेंस कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कई अभिभावकों ने कोरोना काल के दौरान अध्यापकों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाए जाने के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य उमा यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए आगे भी सहयोग देने का निवेदन किया।
