अर्की : लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत
मनाेज शर्मा। अर्की
लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की विद्यालय इकाई के सौजन्य से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 9वीं कक्षा की छात्रा याशिका गुप्ता ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई। लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता ने सभी छात्रों को स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने पूरे पखवाड़े तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सहित अन्य विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों द्धारा विद्यालय व आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवी व विद्यार्थी शहर में सफाई अभियान के साथ-साथ रैलियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
