स्वामी विवेकानंद आजाद युवक मंडल की नई कार्यकारिणी गठित
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में स्वामी विवेकानंद आजाद युवक की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हनुमान बड़ोग पंचायत के उपप्रधान अशोक शर्मा ने की। इस दौरान पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष प्रेम चंद विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को रद्द करके नई कार्यकारिणी गठित की गई।
इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें भूपेंद्र शर्मा को प्रधान, मधुर शुक्ला को उपप्रधान, भूपेंद्र शर्मा सचिव, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा बनाए गए। इसके अलावा रविंद्र शर्मा, जयदेव, दिलीप, धर्मेंद्र, भुवनेश्वर, गीताराम, भूपेंद्र, प्रकाश, हरीश को नवनियुक्त सदस्य बनाया गया।बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
नवनियुक्त प्रधान भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह सही से निर्वहन करेगे। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान हनुमान बड़ोग अशोक शर्मा, बीडीसी चेयरमैन प्रेम चोपड़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश गौतम सहित मंडल के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
