सोलन : सुशासन सप्ताह के तहत लगे कैंपाें का उठाएं लाभ
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भोजनगर, धर्मपुर, बोहली तथा सतडोल में कैंपाें का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत मशीवर के पंचायत मुख्यालय में, ग्राम पंचायत रामशहर के पंचायत मुख्यालय में व एमसी कार्यालय परवाणू में 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत जौणाजी, ग्राम पंचायत चायल, पंचायत मुख्यालय मैलेहनी तथा 24 दिसंबर को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय कृष्णगढ़, पंचायत मुख्यालय खैरा तथा तहसील कार्यालय बद्दी में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इन कैंपाें में प्रशासनिक सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के कार्य किए जाएंेगे तथा संबंधित विभागों द्वारा लोगों की शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त ने आम जनता से इन कैंपाें के माध्यम से अपने राजस्व संबंधित व अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने का आग्रह किया।
