ऊना : हिमाचल को आगे ले जाना कांग्रेस का लक्ष्य रहेगा-मुकेश अग्निहोत्री
कहा, पूर्ण बहुमत की सरकार लाएंगी, समस्याओं का समाधान
8 दिसंबर की मतगणना इस दावे पर मोहर लगा देगी
कर्ज, बेरोजगारी व महंगाई ओपीएस है हमारी प्राथमिकता
ममता भनोट। ऊना
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार प्रदेश को आगे ले जाने के लक्ष्य के साथ काम करेंगी। गुरुवार को जारी ब्यान में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से जो इनपुट आया है,वह उत्साह बढ़ाने वाला है, कांग्रेस की सरकार बन रही है। यह दावा ठोक बजाकर हम कर रहे हैं और 8 दिसंबर की मतगणना इस दावे पर मोहर लगा देगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं व नेताओं की जो फीडबैक हम तक पहुंची है, उसका आकलन करने के बाद कांग्रेस पार्टी में हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्रदेश की जनता ने रिवाज कायम रहने के लिए मतदान किया है और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमने पहले ही कहा है कि देश की राजनीति को तय करेगा और निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आना भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हक को लेकर रहेंगे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ओपीएस देना, 1500 महिला को देना, 300 यूनिट बिजली के हर घर के फ्री करना, मनरेगा की दिहाड़ी को 350 करना सहित अन्य जो वायदे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं। सभी को तय समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आगे ले जाने के लिए सबको साथ लेकर के चलना हमारी प्राथमिकता रहेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज भी भारतीय जनता पार्टी चाहे सरकार बनाने के सपनों में रहे, चाहे लाख दावे कर रही हो लेकिन भाजपा को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि कर्ज कितना लिया चुनाव के समय में भी, ओवरड्राफ्ट कितना हुआ। क्यों कर्मचारियों पर आज भी शिकायतें कर, कार्रवाई करवाने पर भाजपा तुली हुई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा के साथ धोखा, व्यापारी के साथ धोखा, हर वर्ग की पीठ में छुरा घोंपने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर हर वर्ग के साथ न्याय करेगी और प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगी।
वही हिमाचल प्रदेश को कर्ज ,बेरोजगारी व महंगाई की दलदल से बाहर निकालना हमारा लक्ष्य प्राथमिकता रहेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश का नुकसान किया है। केंद्र व प्रदेश के डबल इंजन हिमाचल में सीज रहा है।हिमाचल प्रदेश में तो गाड़ी को ड्राइवर की ढंग से नहीं चला पाए हैं, इसलिए खाई में फंसे रहे। मुकेश जंस कहा कि भाजपा का कोई हथकंडा अब काम नहीं आएगा। अब प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी। यह सरकार जनता की होगी, जनता के लिए होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगा।
वीरभद्र के सपनों का हिमाचल बनेगा
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सरकार में आने पर मुख्यमंत्री जिन्होंने हिमाचल का आधुनिक विकास करवाया। स्व. वीरभद्र सिंह उनके सपनों का हिमाचल बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हिमाचल प्रदेश के दिलों में बसते हैं, लोग उनका सम्मान करते हैं। कांग्रेस पार्टी में वह प्रचार का मुख्य चेहरा रहे है। डॉ वाईएस परमार हिमाचल के निर्माता रहे। वीरभद्र सिंह हिमाचल के आधुनिक निर्माता और स्व. इंदिरा गांधी को हिमाचल बनाने का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने प्रचार की कमान संभाली उसका लाभ निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस को मजबूत करने में मिला है।
