बद्दी: उद्योगों के बाहर सडकों पर अवैध ट्रक पार्किंग पर होगी उद्यमियों से बात :रुपलाल कथानिया
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत रोड सेफटी कलब की बैठक पुलिस थाना परिसर में क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें थाना प्रभारी रुप लाल कथानिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में बरोटीवाला व झाडमाजरी एरिया में ट्रैफिक को सुधारने पर मंथन हुआ वहीं नए पार्किंग स्थल बनाने के लिए बीबीएनडीए से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। बरोटीवाला बाजार व बिजली बोर्ड के आगे लगने वाले जाम को लेकर बात हुई वहीं बरोटीवाला-बददी रोड पर बने छोटे छोटे बस अडडों पर बसें उचित तरीके से रुकने पर बात हुई। पंचायत प्रधान बरोटीवाला हंसराज कैंथ ने कहा कि पंचायत की ओर से जो भी सहयोग चाहिए वो करने को तैयार हैं। कालुझिंडा की प्रधान कल्पना रनोट ने कहा कि उनकी पंचायत में एफसीआई गोदाम है जिसके कारण ट्रक दोनो ओर खड़े हो जाते हैं इसलिए कंपनी को हिदायत दी जाए कि वो अपने ही वाहन खड़े करें। इसके अलावा रनोट ने कहा कि उनके एरिया में चार विश्वविद्यालय हैं सुबह शाम बहुत से छात्र रैश ड्राईविंग करते हैं और उससे हादसों को बढ़ावा मिलता है। पूर्व बीडीसी सदस्य अनिल शर्मा ने कहा कि नाबालिग व युवा लोग वाहन चलाते समय हैल्मेट नहीं लगाते जिससे कीमती जानें चली जाती है और बाद में परिवार को भुगतना पड़ता है।
बैठक में सबकी बात सुनने के बाद थाना प्रभारी रुपलाल कथानिया ने कहा कि पुलिस का काम सब विभागों से अलग है और इसमें 24 घंटे की नौकरी होती है। रोड सेफटी कलब व अन्य जनता तथा पंचायतों को जब भी विभाग की जरुरत होगी तो पुलिस का प्रेजेंस वहां पर आपको मिलेगी। उन्होने बरोटीवाला एरिया सघन आबादी वाला इंडस्ट्रियल एरिया है लेकिन जन सहयोग से हम हर समस्या पर पार पा लेंगे।
- यह रहे उपस्थित
रोड सेफटी क्लब की बरोटीवाला में हुई बैठक में सूरजपुर की पंचायत प्रधान पार्वती शर्मा, कालुझिंडा की प्रधान कल्पना रनोट, बरोटीवाला के पंचायत प्रधान हंसराज कैंथ, साई के प्रधान मेहर चंद ठाकुर, पूर्व बीडीसी अनिल शर्मा, पटटा नाली से सामाजिक कार्यकर्ता रुप किशोर, एएसआई निक्काराम, एएसआई ट्रैफिक जगमोहन सिंह ,उपप्रधान ट्रक यूनियन भाग सिंह चौधरी, सुभाष चंद्र, मैहताब सिंह, डा मलकीयत सिंह, न्यू टाऊन सोसाईटी से शांति गौतम, अमरजीत चौधरी, दून टैंपो यूनियन से हरिदत्त शर्मा, ज्ञान, मनोज कुमार, चिंतन कुमार चौधरी, कैमिस्ट एसोसिएशन से राजन नेगी, हेमराज, बलविंद्र सिंह, गुरदास, अंकु सहित कई लोग उपस्थित थे।
