टौणीदेवी : केंद्रीय मंत्री ने बक्शी राम धूमल के निधन पर किया शोक व्यक्त
( words)
केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को समीरपुर पहुंच कर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बक्शी राम धूमल के परिजनों से मुलाकात की और स्वर्गीय मेजर बख्शी राम धूमल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा व कौशल विकास निगम के प्रदेश सयोंजक नवीन शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस संकट की घड़ी में स्वर्गीय बक्शी राम धूमल के परिजनों को यह सदमा सहन करने की शक्ति दे एवं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।