धुन्दन पाठशाला में मनाया शिक्षक दिवस
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में शिक्षक दिवस मनाया। कॉमर्स प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने महान विभूति शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया और कहा की इन्हीं का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।अर्थ शास्त्र प्रवक्ता प्रकाश चंद बट्टू ने चाणक्य और चंद्रगुप्त उदाहरण देकर शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। केवल शिक्षक ही निस्वार्थ भाव से शिक्षा प्रदान कर हमें बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहता है अपने जीवन में शिक्षकों के योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता।
प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित कॉमर्स प्रवक्ता कपिला को बधाई दी। समस्त शिक्षक साथियों को इस पावन दिवस की शुभकामनाएं दी। बच्चों द्वारा अध्यापकों को ऑनलाइन और विद्यालय में शुभकामनाएं देने पर समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों का आभार व्यक्त किया जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।
